top of page
Search

जरूरत किसी की बिल या दिल कि........

  • Writer: PUSHKAR SINGH
    PUSHKAR SINGH
  • Dec 12, 2019
  • 2 min read

जरूरत किसी की बिल या दिल कि.........

अध्याय:-3-पूछे इंडिया आपसे?

भारतीय संविधान में लिखा है

कि ये भारत के लोगों के लिए है!

"We the people of India"

CABBill (नागरिकता संशोधन बिल)में किसी भारतीय को निकालने की बात भी नहीं फिर क्यों बवाल खड़ा हो रहा।कौन से भारतीयों की असमानता की बात कर रहे😎🇮🇳हंगामा भारतीय नहीं करते हैं।

हमारी राजनीति पार्टी करती है। कोई हमारी समस्या पर बात कर ले और कोई कुछ बोल दे।.......

तो देशद्रोही।

इतिहास साक्षी है जब देेश का भविष्य दांव पर लगा तब - तब उस तरफ से निगाहें फेरकर हम वर्तमान में उलझे रहे ।सदियों तक नतीजा भोगने के बाद भी वही मानसिकता आज भी यथावत है।100 करोड़ हिन्दू जनता मोदी जी के समर्थन में दिन-रात एक कर रही है। पर क्या मोदी जी कुछ कर रहे हमारे लिए।अब हिंदुस्तान को हिन्दूराष्ट्र मोदी जी के कार्यकाल मे ही बनाना तय दिख रहा है।पर मै भी हिन्दू हूं ।पर मै पूछना चाहता हूं कि हमारी असली समस्या क्या है।जिस पर कोई नहीं बात कर रहा।देश में प्रति कृषि परिवार की राष्ट्रीय मासिक औसत आय 6426 रुपये, हर दिन मात्र 214 रुपये! इस पर क्या करोगे और कब?

लोक सभा व राज्य सभा में नागरिकता संशोधन विधेयक के पारित होने एवं एक और ऐतिहासिक फैसला लेने के लिए मा.प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मा. गृह मंत्री श्री अमित शाह जी को बधाई।इस विधेयक का लाभ पाकिस्तान बांग्लादेश अफगानिस्तान आने वाले शरणार्थियों को मिलेगा पर हमें क्या बेरोजगारी का शिकार होना पड़ेगा।

जब तक हम इस गंदी राजनीति का शिकार होते रहेंगे हमारे देश का उत्थान नहीं होनेवाला। देश प्रगती नहीं कर सकती।मरने के बाद आदमी कुछ नहीं बोलता उसी तरह मरने के बाद आदमी कुछ नहीं सोचता......कुछ नहीं बोलने और सोचने से आदमी मर जाता है...कब तक हम चुप रहेंगे।

राज्यसभा से तो बिल पास हो गया लेकिन अब हम कब बाहर निकलेंगे? क्या बेरोजगारी हमारी हर समस्या का कारण तो नहीं?..... आज देश के युवा को समझ नहीं आ रहा.... करना क्या है। सरकार को श्रेय मत दीजिएअसली मुद्दा बेरोजगारी,किसानों की समस्या है लेकिन सरकार बेवजह मुद्दे को उठाती हैं। जो हमारी असली समस्या है ही नहीं।अब तो ज्यादा वोट मिले, साहब देश में बेरोजगारी पर बिल कब ला रहे ताकि मैं भी अंधभक्त बन जाऊं ??

आखिर में

मां,

राजनेता जैसा भारतवर्ष में और दूसरा कोई नहीं है। इस बात को हम सभी मानते हैं। लेकिन इस धरती पर रहकर इस बात को भी माने बिना भी नहीं रह सकते कि अभी भी आप के कुछ बेटे है जो राष्ट्र के लिए जीते हैं।........

।।।।।जय हिन्द जय भारत।।।

🇮🇳 🙏🤝🇮🇳📝

आपका अज्ञानी

पुष्कर सिंह

VISIT PROFILE

Thanks

 
 
 

Comments


Post: Blog2_Post
bottom of page